फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worker's body found hanging in room

मजदूर का शव कमरे में लटका हुआ मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found hanging in room
चंदौसी। क्षेत्र के गांव में मजदूर का शव कमरे की छत के कुंडे में रस्सी से लटका मिला। पत्नी मंगलवार को रिश्तेदारी में चली गई थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर घर पर अकेला था। बुधवार की सुबह देर तक नहीं उठा, तो आसपास के लोगों ने देखा। कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। सूचना पर पत्नी भी आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने हाल ही में अपनी कुछ जमीन बेची थी। रोजाना पत्नी से पैसे मांगता था और मारपीट करता था। शराब भी पीता था। जुए में पैसे हारने व पति की पिटाई से परेशान होकर मंगलवार को पत्नी अपनी रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन

रात को ही यह घटना हो गई। पत्नी व बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे हैं। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष बनियाठेर रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव में किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed