फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worker injured in stone pelting dies during treatment

पथराव में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worker injured in stone pelting dies during treatment
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में 29 अक्तूबर को दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। इस विवाद में घायल हुए मजदूर ने शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गांव अतरासी निवासी दानवीर (26) पुत्र किशन वीर की शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि 29 अक्तूबर को गांव में दंपती विवाद कर रहे थे। इसी दौरान दानवीर की पत्नी को पड़ोसी ने गाली-गलौज की। विवाद हुआ तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। यह विवाद 29 अक्तूबर की शाम को फिर से हो गया और इसमें पथराव किया गया। जिसमें दानवीर घायल हो गया था। परिजन मुरादाबाद में उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में उपचार के दौरान दानवीर की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दानवीर की पत्नी मालादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार की गुजर के लिए मेहनत मजदूरी करता था। बहजोई थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed