फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Worker dies in bull attack

सांड़ के हमले में मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Worker dies in bull attack
चंदौसी से मजदूरी कर घर लौट रहे बिलारी निवासी राजपाल पर सांड़ ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव रुस्तमपुर बरौली निवासी राजपाल (39) चंदौसी में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। राजपाल शनिवार की शाम चंदौसी से मजदूरी करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास बने अड्डे पर जब पहुंचे तभी वहां अचानक सांड़ ने मजदूर पर हमला कर दिया। सींग मजदूर की गर्दन में घुस गया। शोर सुनकर अड्डे के आसपास खड़े लोगों ने दौड़कर मजदूर को बचाया। हमले में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। आननफानन घायल को चंदौसी के निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजपाल की शादी चार वर्ष पहले गायत्री देवी से हुई थी। मृतक के दो बच्चे हैं जिसमें निशु दो वर्ष तथा छह माह का एक एक पुत्र है। घटना की जानकारी होने पर रविवार को गांव बरौली रुस्तमपुर पहुंचे बिलारी विधायक फहीम के चाचा मोहम्मद उस्मान ने परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की तथा मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed