फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women suicide to oppressed for dowry

विवाहिता पंखे पर चुनरी का फंदा डालकर लटकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
women suicide to oppressed for dowry
चंदौसी के नखासा मोहल्ले में फराह की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। कोतवाली के मोहल्ला नखासा में नवविवाहिता गले में चुनरी का फंदा डालकर पंखे से लटक गई। उसकी मौत से मायकों वालों में कोहराम मचा हुआ था। पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के गांव जनेटा निवासी मोहब्बत अली पुत्र अब्दुल रहीम ने अपनी पुत्र फरहा की शादी चार माह पूर्व कोतवाली के मुहल्ला नखासा निवासी जुबैर से की थी। शादी से पहले परिजनों ने जुबैर को सऊदी में काम करना बताया। लेकिन जब फरहा मायके से ससुराल आई तो जानकारी हुई कि उसका पति कुछ नहीं करता है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से पुत्री के ससुराल वाले पांच लाख रुपये व एक कार की मांग करतेे आ रहे थे। लेकिन मोहब्बत अली की इतनी सामर्थ्य नहीं थी। इसी को लेकर वह फरहा को परेशान करने लगे। शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला नखासा के किसी व्यक्ति ने फरहा के पिता मोहब्बत अली को सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो गई। मोहब्बत अली ने शहर ही रहने वाले अपने बड़े दामाद मोहम्मद अली को बताया और फरहा के घर जाकर जानकारी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली जब घर पहुंचा तो फरहा की सास नीचे नमाज पढ़ रही थी। जबकि ससुर मस्जिद में नमाज पढ़ने गया। मोहम्मद अली ऊपर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो फरहा अपनी चुन्नी का फंदा गले में डालकर पंखे से लटकी हुई।

सूचना मिलने पर फरहा के परिजन यहां मोहल्ला नखासा आ गए। फरहा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति जुबैर, ससुर फारुख, सास हातमा व देवर जुनैद के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed