फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women died due to fever

बुखार से महिला की मौत, सौ से अधिक पीड़ित

Tue, 04 Sep 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Tue, 04 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन

संभल। सिरसी क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में बुखार से महिला की मौत हो गई। गांव में सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जानलेवा बुखार का प्रकोप जारी है। अब तक तहसील क्षेत्र के गांवों में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सोमवार को मुकर्रबपुर निवासी नूरजहां (45) पत्नी गुच्छन की सुबह चार बजे करीब बुखार से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के पीड़ितों की सुध नहीं ली है। मृतका के पति ने बताया कि दस दिनों से बुखार आ रहा था। गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में दवाई नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को दवाई दिला कर घर लाए थे। सोमवार सुबह चार बजे करीब मौत हो गई। सिरसी क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ, पौटा, बराही, मिलक सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, मुकर्रबपुर, मखदूमपुर, मंगनपुर में बुखार का प्रकोप जारी है। वहीं पवांसा और गांव चाचूनागल में दो बच्चों की बुखार से मौत हो चुकी है। सिलसिलेवार हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed