{"_id":"5d3b5de08ebc3e6d1214f774","slug":"women-beat-her-father-in-law-in-market-sambhal-news-mbd316460650","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की पत्नी ने बाजार में बुजुर्ग ससुर को सरेराह पीटा, मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की पत्नी ने बाजार में बुजुर्ग ससुर को सरेराह पीटा, मचा हंगामा
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के शंकर चौराहे के पास एक महिला ने अपने बुजुर्ग ससुर की सरेराह पिटाई कर दी। ससुर को बाइक से नीचे गिरा दिया। इस दौरान बाजार में भीड़ लग गई। महिला की पिटाई से आहत बुजुर्ग को लोगों बचाया। अभी इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के शंकर चौराहे पर असमोली के एक गांव निवासी बुजुर्ग के साथ उनके बेटे की पत्नी ने लात और थप्पड़ से मारपीट की। महिला की पिटाई से बुुजुर्ग रोने लगे और बचाने की गुहार लगाई।
वहां मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को बचाया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने काफी समय से कोई सुध नहीं ली है। ससुर पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप करते हैं। इसलिए वह आक्रोशित है। वहीं, बुजुर्ग ने बताया कि उनकी तबियत खराब है। वह अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ संभल दवाई लेने आए हैं। अचानक उनके बेटे की पत्नी ने रोक लिया और दाढ़ी पकड़ कर बाइक से गिरा लिया। जिसमें उन्हें काफी चोट लगी है। भीड़ में मौजूद लोगों ने महिला की आलोचना की।