फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women and daughters made aware under Mission Shakti in staging Ramlila

Sambhal News: रामलीला मंचन में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Women and daughters made aware under Mission Shakti in staging Ramlila
संभल। संभल नगर पालिका के मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान श्रोताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला अपराध के प्रति जागरूक किया गया। दिखाया गया कि नारी शक्ति के प्रति अपराध को लेकर यूपी सरकार सख्त है। इसी के क्रम में मिशन दीदी शक्ति अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के क्रम में संभल जिले में गठित टीम के सदस्य नगर पालिका मैदान में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने यहां पर प्रोजेक्टर लगाया और फिर दर्शाया कि किस तरीके से महिलाओं के साथ रास्ते में छेड़खानी की जाती है। इसके लिए जागरूक करने के लिए सब इंस्पेक्टर सीमा चौधरी ने कहा कि महिलाएं और बेटियां डरें नहीं। वह इस तरह की घटना होने पर बेहिचक 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा का कॉल कर अपनी परेशानी बताएं। इससे पहले मिशन शक्ति की टीम ने चंदौसी, बहजोई, सरायतरीन, सौंधन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सभी को जागरूक किया है। इस दौरान मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी सीओ बहजोई दीपक कुमार, इंस्पेक्टर पूनम आनंद, पंवासा चौकी इंचार्ज राधेश्याम शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed