{"_id":"6855bddcb35df1e8a5093d40","slug":"womans-body-found-hanging-police-investigating-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123871-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मिलक पंसुखा निवासी भीम की पत्नी शशि (34) का शव शुक्रवार की दोपहर फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने गांव निवासी भीम से प्रेम विवाह किया था। वह गांव में ही रहती थी लेकिन पति प्रताड़ित करता था। शुक्रवार की दोपहर दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। मृतका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
वहीं, दूसरी ओर महिला के मायके वालों का कहना है कि उनका शशि से कोई वास्ता नहीं है। जब उसने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद ही संबंध खत्म कर दिए थे। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।