फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body found hanging in the cattle shed.

Sambhal News: पशुशाला में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the cattle shed.
गुन्नौर। मोहल्ला फजैल में सोमवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला का शव पशुशाला के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला फजैल निवासी मिथिलेश (50) लंबे समय से बीमार चल रही थीं। परिजन उनका इलाज कर रहे थे, बीमारी के चलते कभी-कभी उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता था। सोमवार सुबह मिथिलेश अपने पति जयवीर के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गई थीं। चारा डालने के बाद जयवीर पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेत पर चले गए।
विज्ञापन

करीब 9:45 बजे मिथिलेश ने पशुशाला के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद बड़े बेटे हरिओम की पत्नी लक्ष्मी किसी काम से पशुशाला पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने धर्मेंद्र प्रजापति को सूचना दी। धर्मेंद्र ने कमरे के जंगले से झांककर देखा तो महिला फंदे से लटकी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम व कोई कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed