{"_id":"614f77ea8ebc3efe2611d788","slug":"womans-body-found-hanging-from-tree-died-in-family-dispute-sambhal-news-mbd40398097","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला महिला का शव, परिवारिक विवाद में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला महिला का शव, परिवारिक विवाद में दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों के अनुसार विवाहिता ने जान परिवारिक विवाद के चलते दी है। पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार की दोपहर एक बजे करीब एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव नीचे उतारा और घर ले आए। परिजनों के अनुसार महिला का परिवार में विवाद हो गया था। सुबह दस बजे करीब खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने महिला गई थी।
इसी दौरान पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों से जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है।