{"_id":"5ded4dd48ebc3e1bbe0da54a","slug":"woman-suicide-in-sambhal-sambhal-news-mbd3321501155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से मना करने पर विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जाने से मना करने पर विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी ससुरालियों को हुई तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने आपसी समझौते के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई। शनिवार की सुबह हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का शव कमरे में लटका हुआ मिला।
ससुरालियों की शव पर नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। शोर शराबा होने ग्रामीण आ गए। आनन फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। विवाहिता की सास ने बताया कि दो वर्ष पहले उसके बेटे की शादी हुई थी। जिससे एक दस माह की बेटी भी है। शनिवार को बेटा ट्रैक्टर लेकर कहीं बाहर गया था। उसकी पत्नी ने अपने मायके जाने के लिए कहा था। लेकिन पति के आने पर मायके जाने की बात कह दी थी।
इसी बात से वह नाराज हो गई और कमरे में जाकर सो गई। रविवार की सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं आई तो कमरे को जाकर खटखटाया। लेकिन उसके बाद भी कोई आवाज नहीं आई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से लटकी हुई थी। जिसे देखकर चीख निकल गई।
विज्ञापन
शोर शराबा होने पर ग्रामीण आ गए। दीवार तोड़ कर कमरे में घुसे और शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं विवाहित की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों में कोहराम मच गया। बाद में ससुराल और मायके पक्ष में आपसी समझौता हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।