फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman scorched after being hit by current

करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

हैंडपंप से पानी भरने जा रही महिला के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया।परिजनों महिला को उपचार के निजी चिकित्सक के भर्ती कराया।विद्युत जर्जर लाइनों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Woman scorched after being hit by current

विस्तार

हैंडपंप से पानी भरने जा रही महिला के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों महिला को उपचार के निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। विद्युत जर्जर लाइनों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बनियाठेर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कैली के मझरा ढकनगला निवासी राजबाला (45) पत्नी जोगराज दिवाकर बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरने को बाहर निकली। तभी ऊपर गुजर रही घरेलू बिजली लाइन का तार टूटकर महिला के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गई। शोर-शराबा सुन परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला बिजलीघर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद परिजनों ने महिला को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव में बंदर अधिक हैं और तार टूटने की शिकायत आती रहती है। मैं इसकी जानकारी कराऊंगा। यदि लाइन जर्जर व पुरानी है, तो उसे बदलवाया जाएगा।
कुलदीप सिंह, एसडीओ ग्रामीण चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed