{"_id":"5b8702d142c792465d1d374a","slug":"woman-s-death-due-to-current-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसी के मोहल्ला शर्की में करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार को ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब महिला रसोई घर में टेबिल पंखा लगाकर रोटी बना रही थी।
बुधवार शाम छह बजे करीब नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी जाफर की पत्नी आसिफा फात्मा (45) वर्ष की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला की खलेरी बहन की शादी गुरुवार को होनी है। इसलिए ससुराल से मोहल्ला शर्की स्थित मायके आई हुई थी।
परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह रसोईघर में टेबिल वाला पंखा लगाकर रोटी बना रही थी। इसी दौरान उसका हाथ टेबिल पंखे से टकरा गया और पंखा उसके ऊपर आ गिरा। पंखे से निकले करंट ने महिला को चपेट में ले लिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार होने पर पड़ोसी के लोग आ गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में महिला को नगर के चिकित्सक को दिखाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने संभल ले जाने की सलाह दी। संभल ले जाते समय रास्ते में दम महिला ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे पति जाफर शव अपने घर ले गए। शादी से एक दिन पहले हुई मौत से रिश्तेदारों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका की इकलौती दस वर्षीस बेटी निगार है। जो शव देखकर बेसुध हो रही है।