फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman protest on caa in sambhal

संभल के बाद अब सिरसी में महिलाओं ने किया एनआरसी और सीएए बिल का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
woman protest on caa in sambhal
सिरसी में एनआरसी और सीएए बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल में रविवार को हुए बड़े प्रदर्शन के बाद सोमवार को सिरसी में एनआरसी और सीसीए के विरोद महिलाओं ने प्रदर्शन किया हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने बिल वापस लेने की सरकार से मांग की है। साथ ही सरकार पर भेदभाव कानून बनाने का आरोप लगाया है। इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला सादात में दर्जनों की संख्या में महिलाएं और युवतियां एकत्र हुईं।
महिलाओं ने एनआरसी और सीएए बिल को लेकर विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि सरकार ने भेदभाव पैदा करने वाला कानून बनाया है। यह संविधान के खिलाफ है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं ने यह भी कहा कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस और प्रशासन से अत्याचार करा रही है। पुलिस की गोलियों से कई लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार के इस रवैये से देशभर के मुस्लिमों में आक्रोश है। प्रदर्शन कर रही महलिाओं ने कहा कि सरकार इस काले कानून को जब तक वापस नहीं लेगी तब तक मुस्लिम समाज शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून अंसैधानिक बताया। इस दौरान महिलाओं ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद, एनआरसी और सीएए बिल रिजेक्ट के नारे लगाए। महिलाओं के इस प्रदर्शन के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नजर नहंीं आई। महिलाओं का ज्ञापन लेने भी कोई पुलिस या प्रशासन का जिम्मेदार नहीं पहुंचा। यह जुलूस दरगाह पर जाकर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed