{"_id":"60b3e4728ebc3ee48f4b92a2","slug":"woman-molesting-panchayat-fined-80-thousand-sambhal-news-mbd3906188141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की पत्नी को ईंट भट्ठे के मुंशी और उसके साथी ने बुरी नीयत से दबोचा, पंचायत ने 80 हजार में मामला निबटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की पत्नी को ईंट भट्ठे के मुंशी और उसके साथी ने बुरी नीयत से दबोचा, पंचायत ने 80 हजार में मामला निबटाया
विज्ञापन
संभल। बाजार के चौकीदार की पत्नी को ईंट भट्ठे के मुंशी और उसके साथी ने नशे की हालत में बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर कुछ ही दूरी पर मौजूद चौकीदार पति और अन्य ग्रामीण आ गए। आरोपियों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। इस दौरान एक आरोपी भीड़ को चकमा देकर भाग गया। दूसरे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पंचायत ने फरमान सुनाया और 80 हजार रुपये में दुष्कर्म के प्रयास का फैसला कर दिया। आरोपी बिना कार्रवाई के ही पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया।
शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति को खाना देने जा रही थी। महिला का पति गांव निवासी एक व्यक्ति की बाजार में चौकीदारी करता है। जैसे ही महिला घर से निकलकर रास्ते में पड़ने वाले ईंट भट्ठे के नजदीक पहुंची तो ईंट भट्ठे के मुंशी और उसके साथी ने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया और गड्ढे में पकड़कर ले गए।
महिला ने शोर मचाया इसके बाद भी आरोपी महिला को पकड़े रहे। महिला की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण और महिला का पति मौके पर पहुंच गए। गुस्साए पति और ग्रामीणों ने आरोपियों की पिटाई करनी शुरू कर दी। एक आरोपी चकमा देकर भाग गया। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह दूसरे गांव निवासी प्रधान ने पंचायत कराई और पंचायत में 80 हजार रुपये में फैसला सुनाया। लिखित में फैसला होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।