{"_id":"60a954ef8ebc3eb1f22a4207","slug":"woman-killed-in-bull-attack-sambhal-news-mbd389814832","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से ईख की रखवाली कर रही वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से ईख की रखवाली कर रही वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/रजपुरा। फसल की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला पर सांड़ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया और उपचार के लेकर दौड़ पड़े। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना रजपुरा थना क्षेत्र के गांव हिरौनी में शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब हुई। 60 वर्षीय सुखदेई पत्नी हरि सिंह अपने खेत पर गन्ने की फसल की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान एक सांड़ आ गया और फसल को नुकसान करने लगा। जब महिला ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो पशु हमलावर हो गया। बुजुर्ग महिला को हमला कर घायल कर दिया और उपचार के दौरान मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ किसानों के लिए दहशत का कारण बन रहे हैं। आए दिन हमला कर किसानों को घायल कर देते हैं और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बुजुर्ग महिला की मौत भी ऐसे ही हमले में हुई है। बुजुर्ग महिला के परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में अब दहशत का माहौल है। फसल की रखवाली की चिंता सता रही है।