फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman head accuses sons of former princes of molestation

महिला प्रधान ने पूर्व प्रधानों के बेटों पर लगाया छेड़खानी का आरोप, तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman head accuses sons of former princes of molestation
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी महिला प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर में पूर्व प्रधान के दो बेटों ने छेड़खानी की। आरोपी पहले भी कई बार मारपीट व गाली गलौंज कर चुके हैं। पंचायत के कार्य उनके अनुसार न करने पर परिवार को मारने की धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत की महिला प्रधान ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की दोपहर दो बजे वह घर पर बैठी थी। तभी पूर्व प्रधान के दोनों बेटे घर में घुस आए। जबरन उन्होंने सरकारी कागजातों पर हस्ताक्षर कराने को कहा।
विज्ञापन

बिना पढ़े हस्ताक्षर करने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ अश्लीलता और जबरदस्ती की। आरोपी उनके अनुसार काम न करने परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। तहरीर में महिला परिवार ने छेड़खानी करने, गाली गलौंज व अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोपियों से परिवार को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed