फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman fire her brother in low in sambhal village

पति को छोड़कर देवर के साथ रह रही महिला ने, विवाद के बाद देवर को आग लगाई, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
woman fire her brother in low in sambhal village
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने देवर को आग लगा दी। इसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। चीखपुकार होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू किया और अस्पताल लेकर दौड़े। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस घटना में तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एक गांव निवासी महिला काफी समय से अपने पति को छोड़कर देवर के साथ रह रही थी। अब पति ने दूसरी शादी करने की बात कही तो महिला ने विरोध किया। इसी बात को लेकर महिला और उसके प्रेमी देवर में विवाद हो गया। 9 सितंबर की रात को महिला का प्रेमी देवर घर में सो रहा था। इसी दौरान महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

आग की लपटें उठने पर चीखपुकार मच गई। जिसको सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया और निजी वाहन से संभल के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार चल रहा है। आग से झुलसे युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला नीतू और महिला के मायके मुुरादाबाद के कुंदरकी निवासी मुन्नी, जितेंद्र और उपसैन के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed