फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
बदायूं के लिए भी
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बिचोला में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों में ससुरालीजनों पर महिला की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

गांव गढ़ी बिचोला में निवासी द्रक्सा 25 पत्नी इसरार की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव चारपाई पर मिला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के पिता रफीउद्दीन निवासी पाठकपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। शादी को तीन वर्ष हो चुके हैं। अभी तक महिला पर कोई बच्चा भी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed