फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman dies to electric cureent

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम मचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
woman dies to electric cureent
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, कोहराम मचा
विज्ञापन

संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देेऊपुरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
रविवार की सुबह गांव देेऊपुरा निवासी रामगोपाल की पत्नी अनिता 28 की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने मकान की छत पर झाडू लगा रही थी। इसी दौरान अचानक हाथ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और करंट ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित पति ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह में छत की सफाई करने के लिए गईं थी। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। करंट लगने के साथ ही वह छत से नीचे आ गिरीं। शोर शराबा सुनाई देने पर वह और परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उनकी पत्नी गंभीर हालत में थी। आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थीं। और एक छह वर्षीय बेटा भी है। जिसका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed