{"_id":"62fbf74d5d33934cfc38e75a","slug":"woman-dies-due-to-head-injury-revealed-in-post-mortem-report-sambhal-news-mbd437976420","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर चोट लगने से हुई महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर चोट लगने से हुई महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताया था, पति ने आत्महत्या बताया था
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर रोड में शनिवार को महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, जबकि पति व उसके परिजन कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बता रहे थे। पोस्टमार्टम से भी इनकार किया था। पुलिस ने महिला की मौत संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। सिर में चोट लगने से महिला की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूूल किया है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी की मौत हुई है। रविवार को ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के ततारपुर रोड निवासी राधा (28)पत्नी सूरजपाल की मौत हो गई थी। पति ने बताया था कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया और मौत हो गई। इस बात की गवाही आरोपी के परिजन व अन्य लोग भी पुलिस को दे रहे थे। पुलिस ने महिला की मौत को संदिग्ध माना और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद जानकारी सामने आई कि महिला की मौत कीटनाशक से नहीं हुई थी। उसके सिर में चोट लगी थी, जो मौत का कारण बनीं। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान सिर दीवार से मार दिया था। जिससे उसकी पत्नी की मौत हुई। पुलिस ने जिला बिजनौर के थाना नूरपुर अंतर्गत गांव पूरनपुर स्याना निवासी ललित कुमार पुत्र बलराम सिंह की तहरीर के आधार पर गैरइरादत हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत होने का कारण सामने आया है। आरोपी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की बात झूठ बताई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।