{"_id":"5aef60094f1c1b63098b85cd","slug":"woman-died-due-to-hydrofobia","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में हाइड्रोफोबिया से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में हाइड्रोफोबिया से महिला की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 07 May 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
मृतक जोहरा का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के मुहल्ला गोलागंज मे आवारा कुत्ते ने महिला को काट लिया, लेकिन इसका जिक्र उसने किसी से किया नहीं। ना ही कोई एंटी रैबीज लगवाया गया। महिला हाईड्रोफोबिया की शिकार हो गई। रविवार को उसकी मौत हो गई।
मुहल्ला गोलागंज निवासी जोहरा सैफी (60) मुईनुद्दीन सैफी दो सप्ताह पूर्व स्कूल से बच्चों को लेकर आ रही थी। रास्ते में आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा। जिससे वह वहां मकान की स्लेब पर गिर गई। गिरने के बाद वह घर चली आई। लेकिन जोहरा को उस समय कुत्ता द्वारा काट लेने का एहसास नहीं हुआ।
हल्की खरोंच लगी थी, उसने समझा कि शायद गिरने के कारण स्लेब आदि से लग गई। यही कारण रहा कि उसने एंटी रैबीज के इंजेक्शन आदि नहीं लगवाए। शनिवार को जोहरा की अचानक हालत बिगड़ने लगी तो उसका पुत्र उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया। पानी से भी डरने लगी। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद महिला में रैबीज के लक्षण बताए और मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
परिजन उसे मुरादाबाद ले गए, उसकी हालत को देखते चिक्तिसको ने उसे दिल्ली ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे दिल्ली न ले जाकर वापस घर ले आए। महिला ने आज सुबह 8.15 बजे दम तोड़ दिया। विदित हो की करीब दो सप्ताह पूर्व मुहल्ला सीकरी गेट में पागल कुत्ते के काटने से एक युवती व दो बच्चों की मौत हो गई थी।