फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman death in sambhal to corona

संभल में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
woman death in sambhal to corona
बहजोई (संभल)। एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत से नगर में डर का माहौल है। बीते दिन हालत बिगड़ने पर सराफा व्यापारी की पत्नी को मुरादाबाद से दिल्ली के लिए रेफर किया था, जहां अस्पताल पहुंचते-पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नया बाजार निवासी सराफा व्यापारी की पत्नी करीब 40 वर्षीय महिला का 2 अगस्त 2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में कोरोना की जांच के लिए सैंपल हुआ था। इसके बाद 3 अगस्त की रात महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद 4 अगस्त की देर शाम दिल्ली के अस्पताल पहुंचते-पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद नया बाजार निवासी मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि मृतक महिला के घर व आसपास के इलाके में कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने बताया कि पूरे इलाके को सैनिटाइजेशन कराने तथा हॉटस्पॉट बनाए जाने के लिए पालिका को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक महिला के घर से करीब 100 मीटर दूर बीते करीब पौने दो माह पहले 13 जून 2020 को नया बाजार बंबा रोड निवासी कोरोना पॉजिटिव बैंककर्मी की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed