फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman comes in search of cheating lover, accused of physical abuse

Sambhal News: धोखेबाज प्रेमी की तलाश में पहुंची महिला, शारीरिक शोषण का आरोप

Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman comes in search of cheating lover, accused of physical abuse
जुनावई (संभल)। चंडीगढ़ से जुनावई पहुंची महिला ने एक युवक पर शादी कर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी उसे चंडीगढ़ छोड़ आया और अब गांव आकर दूसरी शादी कर ली है। महिला ने आरोपी युवक व उसके भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीगढ़ से एक महिला थाना जुनावई पहुंची। उसने पुलिस को दी तहरीर में स्वयं को गांव रघुपुर निवासी युवक की पत्नी बताया और उसके खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया कि आरोपी युवक चंडीगढ़ में फैक्टरी में काम करता था। वह पिछले 15 साल से वही रह रहा है। आरोपी से संपर्क होने पर दोस्ती हो गई। इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए। कई साल से वह साथ रह रहे थे। उन्होंने करीब छह माह पहले शादी कर ली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब तीन माह पहले आरोपी युवक उसे छोड़कर अपने गांव आ गया और उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है। वह अब अपने पति के पास आई, तो आरोपी पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। साथ ही आरोपी के भाई ने गांव आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी पति, उसके भाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है। थाना पुलिस ने पीड़ित महिला से तहरीर लेने के उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed