फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman burnt alive after entering home, dies in Delhi

Sambhal News: घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाया, दिल्ली में दम तोड़ा

Tue, 19 May 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 19 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive after entering home, dies in Delhi
बबराला (संभल)। गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में रविवार देर रात 3.30 बजे कुछ लोगों ने घर में सो रही महिला अनेगश्री (35) को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को बेहतर उपचार के लिए पहले अलीगढ़ और फिर दिल्ली ले जाया गया। उपचार के दौरान अनेगश्री की मौत हो गई। इस मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि महिला ने जो बयान दर्ज कराए थे उसके मुताबिक गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाया । बयान में कहा है कि दो लोग घर में घुसे और उसे सोते से उठाया और कमरे में ले जाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक अनेगश्री के पति किशनपाल की 15 वर्ष पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह अपने दोनों जेठों से अलग मकान में 15 वर्षीय बेटे अखिलेश के साथ रह रही थीं। रविवार रात वह और उनका बेटा घर के बरामदे में अलग-अलग चारपाई पर सोए हुए थे। देर रात करीब 3.30 बजे गांव के ही दो लोग उनके घर में घुसे और महिला का जबरन मुंह बंद करके कमरे में ले गए और ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। लपटों में घिरकर वह चिल्लाईं तो दोनों आरोपी भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली भेज दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी मृतका के भाई की तहरीर पर गांव में ही रहने वाले श्योराज और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दम तोड़ने से पहले महिला ने एक आरोपी का नाम और अपने साथ ही हुई पूरी घटना बताई थी।
विज्ञापन


उधर, गांव में महिला को आग के हवाले करने का पता चलते ही पुलिस की पीआरवी टीम और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी व एएसपी ने भी मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ जरूरी सैंपल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ग्रामीण बोले, आग बुझाकर सरसों के तेल से उपचार की कोशिश भी की थी

ग्रामीणों ने बताया कि बुरी तरह झुलसने के बाद भी अनेगश्री ने कपड़ों में लगी आग बुझाई। शरीर के जले व झुलसे हिस्से पर सरसों का तेल मलकर दरवाजे पर जा बैठी थीं। इस दौरान उन्होंने गांव के एक शख्स का नाम बताते हुए आरोप लगाया था कि वह अपने साथी को लेकर घर में घुसा और उन्हें आग के हवाले करके भाग गया।


-----------------

बेटे अखिलेश ने इसी वर्ष पास की है हाईस्कूल की परीक्षा

अनेगश्री के बेटे अखिलेश ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए गुन्नौर में एक जनसेवा केंद्र पर काम भी करता है। वह मात्र छह दिन का था जब उसके पिता की हादसे में मौत हुई थी। अब मां अनेगश्री का साया भी उसके सिर से उठ गया। पैतृक संपत्ति में से उसके हिस्से में दो बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed