फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   With the increasing heat in the weather, polling increased in Chandausi

मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ चंदौसी में बढ़ता गया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
With the increasing heat in the weather, polling increased in Chandausi
चंदौसी। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को संपन्न हुए मतदान में संभल जिले के वोटरों ने धीमी गति से वोटिंग की शुरूआत की। लेकिन जैसे जैसे धूप निकली मौसम खुशनुमा हुआ तो मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। लेकिन चंदौसी सीट पर सुबह के समय मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा, लेकिन शाम होते होते चंदौसी के मतदाताओं ने मतदान के प्रति रुचि दिखाई इससे मत प्रतिशत सुधारा। इसका परिणाम रहा कि पूरे जिले में सबसे अधिक वोटिंग असमोली और सबसे कम प्रतिशत गुन्नौर का रहा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के चंदौसी, संभल, गुन्नौर, असमोली विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान का कार्य मॉक पोल कर शुरू किया गया। पहले दो घंटे में चंदौसी सीट पर सबसे कम 7.5 प्रतिशत मतदान हुआ। लेकिन अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़कर 19.2 फीसदी हो गया। इसके बाद मतदान ने तेजी पकड़ी और एक बजे से तीन बजे तक 15 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। चंदौसी के मतदाताओं ने धीमी शुरूआत के बाद तेजी पकड़ी और शाम पांच बजे जिले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। वही गुन्नौर के मतदाता वोटिंग में सबसे पीछे रहे। यहां सुबह पहले दो घंट में 10.31 प्रतिशत मतदान हुआ। अगले दो घंटे में सामान्य मतदान हुआ। इस दौरान 11 बजे मत प्रतिशत 21.5 फीसदी पहुंचा। गुन्नौर विधानसभा सीट पर शाम तीन बजे से पांच बजे के बीच महज 4.78 फीसदी मतदान हुआ। शुरूआत से ठीक गति से चल रहे गुन्नौर के मतदाता आखिर में सबसे पीछे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed