{"_id":"61bce3d876fec95c28688395","slug":"winter-will-hurt-more-now-take-care-chandausi-news-mbd4130022179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और सताएगी सर्दी, बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और सताएगी सर्दी, बरतें सावधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शुक्रवार को जनपद में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। हवा के कारण दिन में भी मौसम सर्द बना रहा। धूप बेअसर रही। आगामी चार दिनों तक यही तापमान बना रहने का अनुमान है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे में बुजुर्गों व बच्चों का ध्यान रखें। उन्हें ठंड से बचकर रखकर रखें।
शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सर्द रहा। दिन के समय लगातार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह शाम पारा गिरने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।
चिकित्सक डॉ. हरवेंद सिंह के मुताबिक सर्दी में बुजुर्ग व दिल के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दी में धूम्रपान, शराब, चिकनाई व वसा युक्त खाने से बचना चाहिए। साथ ही अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुन्नालाल यादव ने बताया कि सर्दी के समय पशुओं के स्वास्थ्य को अधिक नुकसान पहुंचाता है। पशुओं को भी सर्दी से बचने के लिए उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
पशुओं के खानपान में बदलाव:
- सर्दी में हरा व मुख्य चारा मिलाकर खिलाएं।
- पशुओं के नीचे सूखी पुआल, गन्ने की पत्ती, भूसा आदि डालें।
- अधिक सर्दी में पशुओं को न नहलाएं।
- शाम सात बजे से सुबह नौ बजे तक पशुओं को पशुशाला से बाहर न निकालें।
- दुधारू पशुओं को पुआल न खिलाएं।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल
- बिना काम के रजाई या कमरे से बाहर न निकाले।
- पीने में गर्म या गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।
- ठंडी चीजें बिल्कुल न खाएं।
- किसी को वायरल हो तो उसे बच्चों से दूर रखें।