फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Winter starts, inconvenience in roadways buses makes travel more difficult

सर्दी शुरू, रोडवेज बसों में असुविधाओं से सफर और भी मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Winter starts, inconvenience in roadways buses makes travel more difficult
चंदौसी। ठंड का मौसम शुरू हो गया और सुबह और रात के समय धुंध भी छाने लगी है। ऐसे में रोडवेज की बसों में असुविधाओं के चलते यात्रियों का सफर करना मुश्किल हो गया है। किसी के शीशे गायब हैं तो किसी का वाइपर टूटा है। अधिकांश बसों में फॉग लाइट व ऑल वेदर बल्ब नहीं है। जिसके चलते हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड से परिवहन निगम की 23, पीतलनगरी डिपो की 19, बदायूं डिपो की 25 बसें संचालित होती हैं। सर्दी शुरू हो गई है। ऐसे में सुबह और रात में समय धुंध भी छाने लगी है। बस स्टैंड से संचालित कुछ बसों के साइड के शीशे नहीं है। जिससे रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को ठंडी हवा का सामना करना पड़ रहा है। तो कुछ बसों के मुख्य शीशे के आगे लगे वाइपर खराब पड़े हैं तो कहीं 67 बसों में से 90 फीसदी से भी अधिक बसों में तो वाइपर ही नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐेसे में धुंध के समय चलने वाले चालकों को परेशानी हो रही है। बस चलाते लाइट की कमी के चलते भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इन असुविधाओं के चलते जहां सफर मुश्किल है, वहीं हादसों का खतरा भी बना हुआ है। जिससे चालक, परिचालक के साथ यात्री भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं की दरकार
- बसों के सभी शीशे पूरे हों
- सभी में वाइपर लगवाए जाए
- आल वेदर बल्ब लगवाए जाए
- फॉग लाइट लगवाई जाए
कुछ बसों के शीशे खराब हैं तथा वाइपर भी नहीं है। कार्यशाला को पत्र लिखकर उन्हें सही कराया जाएगा। विभाग को ऑल वेदर बल्व दिसंबर माह में प्राप्त होंगे, उन्हें जल्द ही लगवाया जाएगा। ताकि चालकों को भी असुविधा न हो।
अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी रोडवेज स्टेशन, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed