फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Will soon get treatment in medical college, preparations complete

Sambhal News: जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज में इलाज, तैयारी पूरी

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Will soon get treatment in medical college, preparations complete
संभल। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद मजबूत होने वाली है। मेडिकल कॉलेज में बने अस्पताल में अगले सप्ताह तक उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। चिकित्सकों के साथ ही अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है। जनरल वार्ड भी बनाया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में प्रवेश तो अगले वर्ष मिलेगा लेकिन अस्पताल की सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। संभल जिले के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज बड़ी उपलब्धि है। इस कॉलेज के अस्पताल में जहां बेहतर उपचार मिल सकेगा। वहीं दूसरी ओर दूसरे शहरों की भागदौड़ से भी बचाव हो जाएगा। इस कॉलेज में करीब 350 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है। फिलहाल जनरल वार्ड की तैयारी है। जनरल फिजिशियन और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। पीपीपी मॉडल पर बन रहे इस मेडिकल कॉलेज का लाभ संभल जिले के अलावा आसपास के जिले के लोगों को भी मिलेगा। अस्पताल की तैयारियां अंतिम रूप में हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का शुभारंभ होने के बाद ओपीडी निशुल्क रहेगी। सामान्य बीमारियों का उपचार मिलेगा। इसको लेकर ही तैयारी की जा रही है। सभी तरह की जांच हो सकेंगी। इसके लिए मशीनें आदि लगाए जाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से चल रहा है। कितना कार्य हो गया है। इसके निरीक्षण के लिए जल्द जाएंगे। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed