फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife beaten for not making cheese curry

संभल: पत्नी ने पनीर नहीं बनाया तो पति ने पीटा, विवाहिता पहुंची थाने..मायके वालों ने काटा हंगामा, अब हुआ यह हाल

Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सरायतरीर (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, सरायतरीर (संभल) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
सार

पुलिस ने महिला के शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में उसका चालान किया है। विवाहिता की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति को जमकर सुनाते हुए हंगामा काटा।

विज्ञापन
Wife beaten for not making cheese curry
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में पनीर की सब्जी न बनाने से खफा पति गौरव कुमार ने पत्नी कंचन के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचे गया। महिला ने बताया कि पति की पिटाई के बाद वह पैदल ही कार्रवाई के लिए तीन किलोमीटर चलकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी।

विज्ञापन


इसके बाद वह घर लौट आई और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि गांव दतावली में बुधवार रात पति-पत्नी में मामूली कहासुनी हो गई थी। महिला की शिकायत पर पति को गिरफ्तार करके 151 में चालान की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में हुई कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। करीब दो घंटे बाद घर पहुंचे परिजनों ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में ही पंचायत करके मामले को रफा-दफा किया गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद से महिला का पति फरार है। मृतका के भाई ने बताया कि 2016 में बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में उसने अपनी बहन की शादी की थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उसकी ससुराल से फोन आया कि उसकी बहन ने फंदा का शव फंदे पर लटका है।

उधर, गांव की जिम्मेदार लोगों ने पंचायत कर बहन के दोनों बेटों के नाम पर चार-चार बीघा जमीन कर दी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।


फांसी के फंदे से लटककर महिला की मौत हो जाने की सूचना नहीं है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। - विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक, बहजोई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed