फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While taking a bath, the current came in the pipe of the submersible, the young man died

नहाते समय सबमर्सिबल के पाइप में करंट उतरा, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
While taking a bath, the current came in the pipe of the submersible, the young man died
चंदौसी। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में सबमर्सिबल के पानी से नहाते समय लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित होने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर में शुक्रवार की शाम मुन्ना 35 वर्ष घर में लगे सबमर्सिबल चलाकर पानी में स्नान कर रहा था। सबमर्सिबल के केबिल में कट होने से करंट लोहे के पाइप में प्रभावित हो गया। नहाते समय मुन्ना लाल ने जैसे ही लोहे का पाइप पकड़ा, उसे करंट ने चपेट में ले लिया। चीखने पर परिजनों व आसपास के लोगों ने मुन्नालाल बमुश्किल लोहे के पाइप से हाथ हटाया। इसके बाद परिजन मुन्ना लाल को सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मुन्ना लाल को गुन्नौर के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखते ही मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। गांव के प्रधान प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मुन्नालाल अपने पीछे तीन छोटे बच्चों व पत्नी पप्पी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed