फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While loading sugarcane, the bullocks pushed forward, the farmer died after being hit by the wheel

गन्ना लादते समय बैलों ने आगे बढ़ा दी गाड़ी, पहिये से दबकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
While loading sugarcane, the bullocks pushed forward, the farmer died after being hit by the wheel
बहजोई। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सीकरी-भगवंतपुर में बैलगाड़ी के पहिये से दबकर एक किसान की मौत हो गई। खेत पर खड़ी बैलगाड़ी में गन्ना भरते समय नीचे गिरने से वह पहिये के नीचे दब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकरी-भगवंतपुर निवासी किसान डालचंद पुत्र नरेश शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खेत पर खड़ी बैलगाड़ी में गन्ना भर रहा था। अचानक किसी तरह वह बैलगाड़ी से नीचे गिर गया, तभी बैल आगे बढ़ गए और किसान गन्ना भरी बैलगाड़ी के पहिये के नीचे दब गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक किसान डालचंद (33) दम तोड़ चुका था। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed