फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wedding procession car collides with monastery, one dead, three injured

Sambhal News: बरातियों की कार मठ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Wedding procession car collides with monastery, one dead, three injured
चंदौसी (संभल)। इस्लामनगर रोड पर गांव जाफरपुर के पास शनिवार की देर रात बरातियों की कार सड़क किनारे मठ से जा टकराई। हादसे में बनियाठेर के मोहल्ला अशोकनगर निवासी अंकित (22) की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें रेफर किया गया है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी गौरव की बरात शनिवार को बदायूं जनपद के उघैती कस्बे में गई थी। जिसमें मोहल्ले के अंकित पुत्र अशोक कुमार अपने दोस्त संजय, दिनेश व जितेंद्र के साथ कार से गया था। देर रात करीब दो बजे बरात से वापस लौटते समय उनकी कार इस्लामनगर रोड पर जाफरपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर मठ से टकरा गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से चंदौसी सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय, दिनेश और जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के परिजन गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed