{"_id":"5aea1c754f1c1bed778b644a","slug":"weather-changrd-mood","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से बदला मौसम का मिजाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से बदला मौसम का मिजाज
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Thu, 03 May 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
संभल में आंधी के दौरान बुधवार शाम को छाया अंधेरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक मौसम का मिजाज बदला। बुधवार शाम को आंधी के साथ बारिश हुई। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी की वजह से पेड़ से टूटकर आम गिरे। इससे बड़ा नुकसान होने की आशंका बताई गई।
बुधवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग व्याकुल दिखे। मगर दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। शाम साढ़े पांच बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। दिन में रात जैसा नजारा हो गया। सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगने लगे। संभल शहरी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई।
जबकि असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी, चंदवार, टांडा कोठी, शहवाजपुर कला, मंसूरपुर माफी, मुबारकपुर बंद, मढ़न, अहरौला माफी में आंधी के साथ बारिश हुई। इस क्षेत्र में आम के बाग ज्यादा है।
विज्ञापन
आंधी चलने से पेड़ों से टूटकर आम गिर गए। इससे नुकसान हुआ। इस बीच कहीं फाल्ट न हो जाए। इसके मद्देनजर बिजली महकमे ने आंधी और बारिश से प्रभावित होने वाले उपकेंद्रों को ब्रेक डाउन कर दिया। टीमों ने पेट्रोलिंग शुरू की। छोटे-मोटे फाल्ट ठीक करने के बाद रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।