{"_id":"5b4a54a14f1c1b39748b4b53","slug":"weather-became-evergreen-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम खुशगवार, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम खुशगवार, किसानों के चेहरे खिले
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम का नजारा कुछ इस तरह रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी पूरा दिन मौसम सुहाना रहा। दिन भर बादल छाए रहने के साथ हवा चलने से मौसम में नमी रही। इस मौसम से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। क्योंकि इस समय किसानों की धान की रोपाई के लिए बारिश की आवश्यकता है।
मौसम इस बार बारिश के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। क्योंकि जून पूरा खाली बीत गया। पहली जुलाई से हल्की-फुल्की बारिश शुरू हुई है। शुक्रवार रात को बारिश हुई फिर शनिवार को सुबह भी कुछ स्थानों पर मेघा बरसे। बारिश हुई तो किसानों के चेहरों में पर रौनक आ गई।
बारिश के बाद किसानों ने कहा कि सुबह की बारिश धान की रोपाई के लिए संजीवनी काम कर रही है। जो पौध रखी थी उसे अब हम लगा सकेंगे। मोहम्मदपुर टांडा और तिगरी क्षेत्र में किसानों ने धान की पौध लगाने का काम शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया कि अभी और बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन
क्योंकि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अभी रोपाई के लायक पानी नहीं पड़ा है। वैसे बारिश से धान की रोपाई को रफ्तार मिली है। खिरनी से राजपाल सिंह यादव ने बताया कि बारिश होने के बाद धान की रोपाई हो रही है, लेकिन अभी तक बारिश बहुत कम हुई है।
अगर आगे और बारिश नहीं हुई तो धान सूखने का खतरा रहेगा। वहीं, धनारी व रजपुरा क्षेत्र में मध्यरात्रि के बाद तेज बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया। बबराला व गुन्नौर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत ली। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला और तापमान में कमी के कारण मौसम सुहाना हो गया। धनारी क्षेत्र के कई रास्तों में बारिश के पानी से जलभराव हो गया।