फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water of the ganges enters in the village

रघुपुर पुख्ता में फिर घुसा गंगा का पानी, दहशत बढ़ी

Fri, 17 Aug 2018 02:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Fri, 17 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
water of the ganges enters in the village
राजघाट गंगा नदी में बढ़ा पानी मंदिरों के निकट पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
 नरौरा बांध से गंगा नदी में लगातार अधिक मात्रा में पानी छोड़ने के बाद रघुपुर पुख्ता में एक बार फिर से पानी घुस गया है। प्राथमिक विद्यालय वाली गली में चार फीट पानी बह रहा है। परिसर जलमग्न होने से पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। लिहाजा गांव में बाढ़ से एहतियाती सुरक्षा  के लिए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है।    
विज्ञापन

   
गंगा नदी में उफान के बाद नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से बुधवार से 191982 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। जिसमें 179532 क्यूसेक पानी गंगा की मुख्यधारा में छोड़ा जा रहा है। नरौरा बांध पर गंगा नदी का जलस्तर स्तर 178.41 मीटर बना हुआ है।
विज्ञापन


जो कि खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर नीचे हैं। गंगा नदी में इस वर्ष का सबसे ज्यादा पानी का स्तर है। जुनावई क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके में पानी ने कहर बरपाना एक बार फिर से शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित गांव रघुपुर पुख्ता में बुधवार से  पानी है। यहां की प्राथमिक विद्यालय वाली गली में करीब  चार फीट पानी चल रहा है। जबकि गांव के चारों ओर गंगा का पानी बह रहा है। गांव बाहर ग्रामीण उजियारी के घर के चारों तरफ पानी है।


संभावना जताई जा रही है कि अगले दिन से पानी घटना शुरू हो जाएगा।एसडीएम और तहसीलदार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। पानी बढ़ने से ग्रामीणों में भी दहशत बढ़ गई है। उनको बेघर होने का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed