{"_id":"5df6815b8ebc3e87fb459024","slug":"water-logging-in-sambhal-colony-sambhal-news-mbd3329686131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में जलभराव के हालात जस के तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में जलभराव के हालात जस के तस
विज्ञापन
संभल के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में जलभराव के रविवार को यह हालात नजर आए।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में दूसरे दिन भी जलभराव की समस्या बनी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। लोगों में रोष है। इस मोहल्ले से कई परिवार घर छोड़कर जा चुके हैं। घर से निकलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मकान गिरने का भी अंदेशा है। नगर पालिका के प्रति रोष जताया गया है। लोगों की माने तो जलभराव से किसी बड़े हादसे का अंदेशा मंडरा रहा है। यदि ऐसे में मकान धंस गए तो किसकी जिम्मेदारी होगी।
रविवार को मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा के हालात बद से बदतर नजर आए। चौतरफा पानी से घिरे मोहल्ले में न कहीं आने का रास्ता दिखाई दिया और न जाने का ही कोई जरिया बना। ऐसे में लोग घरों में बंदी बने नजर आए। कुछ परिवारों ने तो शनिवार को ही अपने घर छोड़ दिए हैं और कुछ अब छोड़कर जाने की बात कह रहे हैं।
दरअसल मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में आता है। इस क्षेत्र में काफी समय से जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार बच्चे जलभराव में गिर गए हैं। एक वर्ष पहले मासूम बालक की जलभराव में डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने समस्या के समाधान का आश्वासन तो दिया था लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब दो दिन पहले हुई बारिश ने फिर से समस्या को खड़ा कर दिया है।
हाफिज सलीम ने बताया कि जलभराव के यही हालात रहे तो बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। घरों से निकला नहीं जा रहा है। नगर पालिका और प्रशासन सुनवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसे में कौन समाधान करेगा।