फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water level may be increase due to high rain

पहाड़ों पर बारिश से गंगा में बढ़ सकता है जलस्तर

Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
water level may be increase due to high rain
नरौरा में बहती गंगा । - फोटो : अमर उजाला
 पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए है। हल्का लेखपालों को बाढ़ राहत चौकियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है। हालांकि अभी बाढ़ का खतरा भी कम है। लिहाजा प्रशासन पिछले वर्ष आई बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर बेहद सतर्क है। उन स्थानों को ठीक कराया जा रहा है जिनकी वजह से पिछले वर्ष बाढ़ के हालात बने थे।
विज्ञापन


 
पहाड़ों पर लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी भागों में बहने वाली प्रमुख व सहयोगी नदियों पर पड़ेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगा नदी व उसकी सहयोगी नदियों में पानी बढ़ सकता है। जिसके बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन



गुन्नौर तहसील क्षेत्र के वे गांवों में जिनमें गंगा नदी के पानी बाढ़ आती है। वहां प्रशासन एहतियाती कदम उठाने शुरू की दिए है। क्षेत्र के हरिबाबा बांध धाम से लेकर जुनावई के गंगा नदी पर बने बांध की मरम्मत भी हो गई है। जिन स्थानों पर बांध की मिट्टी धस गई थी वहां मिट्टी डलवाकर उसे ठीक कराया गया है। साथ ही जिन कारणों से बाढ़ के हालात बनते है। उनके निपटने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, तहसीलदार करम सिंह चौहान का कहना है कि  बाढ़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन सतर्क है। सभी हल्का लेखपालों को निगरानी के निर्देश दिए गए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा कर निरीक्षण किया गया। नावों के लिए एक-दो दिन में अनुबंध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed