फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water is not available, digging roads also made walking a difficult campaign

Sambhal News: पानी मयस्सर नहीं, सड़कें खोदकर चलना भी किया दुश्वार अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Water is not available, digging roads also made walking a difficult campaign
गांव सैंजना में स्थित टंकी निर्माण के बाद कार्य ठप, परिसर में बंधे हैं पशु। संवाद
सरायतरीन(संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 70 गांवों में जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने को सड़क खोदी गईं मगर तीन वर्ष बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। उखड़ी सड़क पर वाहन सवार हादसों के शिकार हो रहे हैं। कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या भी बनी है। मच्छरों के पनपने से संक्रामक बीमारी फैल रही हैं। ग्रामीण और प्रधान शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं टंकी निर्माण और बोरिंग के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव पवांसा में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीणों ने कनेक्शन भी लिए हैं। टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। टंकी बनाने के साथ बोरिंग कराया गया है लेकिन यह फेल हो गया है। यहां पेयजल योजना सिर्फ कागजों में भी चल रही है। गांव धुरैटा में टंकी निर्माण कार्य अधूरा है। न तो कनेक्शन किए गए हैं और न ही पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत हुई है। गंदगी, कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी है। गांव सैंजना में आधे हिस्से में पाइप लाइन बिछ गई है लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। कनेक्शन के बावजूद पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी जल निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

गांव गंगनेटा में टंकी निर्माण, बोरिंग, पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन का कार्य हो चुका हैं मगर ग्रामीण पेयजल का इंतजार कर रहे हैं। गांव गौंहत में शुद्ध पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गांव बंजरपुरी में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है। स्कूली बच्चों को भी निकालने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ है। ग्रामीण पेजयल योजना के लाभ और सड़क मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000

इन गांवों में नहीं कराई गई सड़कों की मरम्मत, ग्रामीण परेशान
सरायतरीन। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पवांसा, धुरैटा, बबैना, आढ़ौल, चंदायन, मऊभूढ़, अख्तियारपुर, चौबे, बंजरपुरी, सैंजना, विक्रमपुर ताहरपुर, करीमपुर, बिचपुरी, साकिन शोभापुर खालसा, रझेड़ा सलेमपुर, बागड़पुर इम्मा, कैलमुंडी, अमावती कुतुबपुर, सैमला, ठाटी, सिसौना, औरंगाबाद देवरी, मुजफ्फरपुर, शेरपुर, मिलक धुरैटा, पैंतिया, निबौरा, मल्लाह मुस्तफाबाद, बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर, असलमपुर, नसीरपुर, दतावली, काजी बहेटा, नगला खाकम, नगला खोकर्र औरंगपुर सिलैटा, देवापुर, मंगलपुर, छछैरा, ऐंजरा, करेली, मंगनपुर आदि में सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।
000000

कोट-
.ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत तीन वर्ष पूर्व सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछा दी गई। टंकी का निर्माण भी हो चुका है मगर सड़कें सही नहीं कराई गईं। योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
-महेश कुमार, धुरैटा

कोट-

.ढाई वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए आधे गांव में सड़क खोद दी गई। कार्य पूरा होने के बाद मरम्मत का कार्य हुआ है। जिससे गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी फैल रही है। लोग परेशान हैं। -बॉबी यादव, सैंजना


कोट-
.पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की सड़क तोड़ने के बाद मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। आने जाने वाले राहगीर हादसे के शिकार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। -प्रकाश सिंह, गंगनेटा


कोट-

.जल निगम द्वारा गांव में योजना का लाभ देने के नाम पर सड़क तोड़ी गई लेकिन ठेकेदार मरम्मत का कार्य करना भूल गए। टूटी हुई सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है। जिससे गांव में गंदगी फैल रही है। -जगतवीर यादव, गांव गौंहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed