{"_id":"57a4ec0b4f1c1bc3762bb425","slug":"warning-of-suicide-police-became-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"इच्छा मृत्यु के अल्टीमेटम पर पुलिस की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इच्छा मृत्यु के अल्टीमेटम पर पुलिस की जांच शुरू
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
संभल में सूदखोर से पीड़ित परिवार।
विज्ञापन
कर्ज लेने के बाद कोई शख्स सूदखोरी के जाल में कैसे फंसता जाता है इसका उदाहरण संभल में देखने को मिला। आरोप है कि एक सूदखोर ने 10 लाख रुपये के बदले लेनदार से 70 लाख रुपये वसूल लिए और इसके बाद भी कर्ज बरकरार है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखते हुए इच्छा मृत्यु मांगी है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
हल्लूसराय निवासी पम्मी ने अपने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने उससे 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उसने इसके 70 लाख रुपये चुका दिए फिर भी कर्ज नहीं चुका। अभी भी सूदखोर उसके ऊपर लाखों रुपये का बकाया दिखा रहा है। इस स्थिति से तंग आकर उसने शुक्रवार को अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र दिया। पत्र में कार्रवाई न होने की सूरत में इच्छा मृत्यु का अल्टीमेटम दिया गया था। दोनों अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच के लिए शुक्रवार को संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अफसर अब्बास जैदी पीड़ित के घर पहुंच गए। उसके बयान दर्ज किए। अब जिसे सूदखोर बताया जा रहा है उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
शिकायतकर्ता ने पम्मी ने अपने प्रार्थना पत्र में कुछ और सूदखोरों के नाम खोले हैं। उसका कहना है कि वह अपने बच्चों को लेकर मंगलवार को बहजोई स्थित जिलाधिकारी कार्यालय गया था लेकिन जिलाधिकारी से उसकी मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद उसने एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम ने जांच का भरोसा दिया है। जांच अब शुरू हुई है।