फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wanted accused in murder case sent to jail

हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused in murder case sent to jail
संभल। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 महीने से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शनिवार को नखासा थाना पुलिस ने मोहल्ला खग्गूसराय के निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वसीम खग्गूसराय के निवासी महमूद हुसैन की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। 24 सितंबर 2020 को महमूद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सलमान, इमरान और चांदमियां को जेल भेज दिया था। वसीम की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने महमूदपुर माफी निवासी आलेमीन को पकड़ा है। इसके पास से एक छुरी बरामद हुई है। रजपुरा पुलिस ने डोहरी निवासी जीतू को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed