फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wall collapsed in rain, child dies after being buried in rubble, four injured

बारिश में दीवार गिरी, मलबे में दबकर बालक की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wall collapsed in rain, child dies after being buried in rubble, four injured
सौंधन (संभल)। संभल तहसील क्षेत्र के गौहत गांव में सोमवार को गारे और ईंट से बनी दीवार अचानक भराकर गिर गई। दीवार के मलबे में छप्पर के नीचे बैठे मित्रपाल व उसके बेटे प्रवेंद्र व नीरेश जबकि सोमपाल व उसका पुत्र नेमपाल दब गए। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग दौड़े। बमुश्किल मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। आननफानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसडीएम रमेश बाबू ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

गौहत गांव निवासी मित्रपाल यादव का मकान गांव से कुछ अलग हटकर एक सड़क किनारे बना हुआ है। बराबर में गांव के ही नेमपाल का खेत है। खेत की रखवाली के लिए उसने मित्रपाल की दीवार के सहारे छप्पर रख लिया था। सोमवार की सुबह दस बजे के करीब मित्रपाल व उसके दो बेटे प्रवेंद्र (10) और नीरेश जबकि सोमपाल व उसका पुत्र नेमपाल छप्पर के नीचे बैठे हुए थे। इस दौरान बारिश हो रही थी। अचानक ही मित्रपाल की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में पांचों लोग दब गए। चीख-पुकार मची तो गांव के लोग मौके की ओर दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन

आननफानन में घायलों को उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार चल रहा है। इस बीच अस्पताल में ही उप जिलाधिकारी रमेश बाबू और हयातनगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने प्रवेंद्र के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते स्कूल नहीं जा पाया था कक्षा दो का छात्र प्रवेंद्र
संभल। प्रवेंद्र कक्षा दो का छात्र था। सोमवार को बारिश के चलते वह स्कूल नहीं जा सका था। इसलिए अपने घर पर ही था और परिवार के लोगों के साथ बैठा हुआ था। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की धनराशि बतौर मुआवजा के रुप में मिलेगी। वहीं, घायलों को भी शासन की ओर से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। रिपोर्ट बनवाई जा रही है ताकि जल्द ही आगे की कार्रवाई हो सकेे।
रमेश बाबू, उप जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed