फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Volunteers took out a procession in Kadarabad.

Sambhal News: कादराबाद में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a procession in Kadarabad.
जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद में संघ के लोगों जानकारी देते वक्ता। स्रोत आयोजक
जुनावई। संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सोमवार को गांव कादराबाद में पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित देशभक्ति गीतों के साथ प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के दौरान गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में मां काली मंदिर मार्ग पर मुकेश गिरी के आवास पर संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा के अंतर्गत प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें देश के स्वयंसेवकों के चित्र और उनका जीवन परिचय भी उसमें अंकित किया गया था। अध्यक्षता रामपाल सिंह ने व संचालन हरिओम ने किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक दीपक कुमार ने बताया संघ की यह यात्रा 100 वर्ष पूर्ण होने के बाद समाज में संस्कार सेवा और समरसता की यात्रा है। संघ अपनी शताब्दी कार्य की यात्रा में पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण की दिशा तय कर रहा है। इस मौके पर संघ संचालक हरिओम, अध्यक्ष रामपाल, लोकेश, ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, दानवीर कुशवाहा, रोशन सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed