फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers protested alleging reduction in distribution of ration

राशन के वितरण में घटतौली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested alleging reduction in distribution of ration
तहसील के गांव सुजातपुर के ग्रामीणों ने राशन के वितरण में घटतौली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राशन डीलर चार किलो यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण करता है, पूरा राशन मांगने पर अभ्रदता करता है। कई बार शिकायत की जा चुकी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बृहस्पतिवार को ग्रामीण घटतौली को लेकर खफा हो गए। कहा कि गांव का राशन डीलर पूरा राशन नहीं देता है। पूरा राशन मांगने पर अभ्रद व्यवहार करता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटतौली लगातार की जा रही है। कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। ग्रामीणों का आरोप है कि आपूर्ति विभाग की ओर से पूरी लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसे दिखवाया जा रहा है। ग्रामीणों के आरोप सही निकला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दुलारी, फूलवती, विमलेश, प्रवेश देवी, रोमानिया, शारदा, कृपाल, जगवती, विमला, संतोष आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed