फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers demonstrated against bad power transformer

खराब विद्युत ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against bad power transformer
संभल। नसीरपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को खराब विद्युत ट्रांसफार्मर के विरोध में प्रदर्शन करके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हुए 12 दिन बीत गए लेकिन इसे बदला नहीं जा सका है। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के आढ़ोल बिजली घर क्षेत्र से जुड़े गांव नसीरपुर में 12 दिन पहले विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था लेकिन इसे बदलवाया नहीं गया है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अवर अभियंता से कई बार सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। करीब 30 परिवारों में अंधेरा छाया हुआ है। बच्चे अंधेरा होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। रात के समय चोरी होने की आशंका भी बनी रहती हैं। रात भर पशुओं की रखवाली करनी पड़ती है। पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारी मौन बनकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

शासन का आदेश है कि खराब ट्रांसफर हो तो 72 घंटे के अंदर बदला जाए लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। इस दौरान मोमीन अली, मुजफ्फर, मेहंदी, कल्लू, सादिक, मोहम्मद नबी, मोहम्मद अली, इब्राहिम, रफाउद्दीन, मुबारक, नाजिम, बिंदु, हासिम, शहजाद, तादीर, रहाजांन, साने आलम, कासिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांव नसीरपुर में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत मिली है। शुक्रवार तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
अनिल कुमार, एसडीओ देहात, पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed