{"_id":"613515c38ebc3eb77922ea6e","slug":"villagers-demanded-solution-to-the-problem-of-ration-pension-from-the-nodal-officer-sambhal-news-mbd401630616","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से की राशन, पेंशन की समस्या के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से की राशन, पेंशन की समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी आईएएस बीराम शास्त्री ने असमोली ब्लॉक के गांव अकबरपुर गहरा का निरीक्षण किया। गांव के कम्पोजिट विद्यालय में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों ने कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की और समाधान किए जाने के आदेश किए हैं। एक ग्राम पंचायत सचिव पर दिव्यांग पेंशन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के आदेश डीपीआरओ को दिए हैं।
रविवार की सुबह करीब दस बजे पहुंचे नोडल अधिकारी के सामने ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना में पात्र परिवारों को लाभ न दिए जाने का भी आरोप लगाया। साथ ही पात्र परिवार जो हैं उन्हें आवास दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीण नासिर ने कहा कि गांव में बिजली की कटौती है। फसलों की सिंचाई करना भी मुश्किल हो रहा है। शासन के नियमानुसार बिजली की आपूर्ति नहीं दी जा रही। इस शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विजय यादव को फटकार लगाई और सुधार करने के निर्देश दिए। कुछ ग्रामीणों ने खाद्यान्न वितरण में घपलेबाजी की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने एसडीएम को जांच करा कार्रवाई के आदेश किए हैं।
गांव में सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलनिकासी का बेहतर माध्यम नहीं है। नाले बनाए जाने चाहिए। जिससे बेहतर जलनिकासी हो सके। अब तक ग्रामीण समस्या झेल रहे हैं। इसी दौरान नोडल अधिकारी ने दिव्यांग पेंशन की समीक्षा की। इस दौरान एक दिव्यांग लाभार्थी की जानकारी ग्रामीणों ने दी कि जिस लाभार्थी को पेंशन मिल रही है वह दिव्यांग महिला तीन वर्षों से गांव में नहीं है। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव से जवाब तलब किया और डीपीआरओ जाहिद हुसैन को कार्रवाई के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
दरअसल नोडल अधिकारी गांव में भ्रमण करने के लिए इसलिए आए थे कि उन्हें स्वच्छता, पेंशन संबंधी जानकारी व ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना था। सभी अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, तहसीलदार दीपक चौधरी, खंड विकास अधिकारी शिवप्रताप परमेश, अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा प्रभारी डा. संदीप राहल, पशु चिकित्साधिकारी, डा. दीपाक्षी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।