{"_id":"60edeec28ebc3e3e98541a40","slug":"verification-of-28-thousand-farmers-is-being-done-chandausi-news-mbd395605783","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार किसानों का किया जा रहा रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 हजार किसानों का किया जा रहा रहा सत्यापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले करीब 28 हजार किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। कृषि विभाग अपने कर्मचारियों से सत्यापन करा रहा है। सत्यापन में सम्मान निधि का लाभ पाने वाले मृतक किसान, आईटीआर भरने वाले किसान, दंपती किसानों को चिह्नित कर उनकी निधि रोकी जाएगी।
संभल जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए तीन लाख 12 हजार 621 किसानों का पंजीकरण हुआ है। इनमें से दो लाख 84 हजार 454 किसानों को पहली निधि मिल चुकी है। काफी संख्या में ऐसे किसान हैं, जो पहले से निधि लाभ ले रहे हैं, और उनका निधन हो गया है और अभी भी निधि उनके बैंक खाते में जा रही है।
अब तक 2.84 लाख किसानों को निधि का लाभ मिल चुका है। विभाग प्रत्येक गांव में निधि का लाभ लेने वाले दस फीसदी किसानों का सत्यापन कर रहा है। सत्यापन में ऐसे किसानों की सूची तैयार की जा रही है, जिनका निधन हो गया, पति-पत्नी किसान हैं और दोनों निधि का लाभ ले रहे हैं। ज्वाइंट खाताधारक हैं अथवा आईटीआर भर रहे है। सत्यापन होने के बाद ऐसे सभी लाभार्थियों की निधि को रोका जाएगा।
विज्ञापन
किसानों को मिल चुकी आठ निधियां
दो साल में किसानों को आठ सम्मान निधियां अब तक मिल चुकी हैं। जिले में पंजीकृत किसानों में से दो लाख 84 हजार 454 ऐसे किसान हैं, जिन्हें पहली निधि का लाभ मिल चुका है। वहीं एक लाख 55 हजार 525 ऐसे किसान हैं, जिन्हें सभी आठ निधियां मिल चुकी हैं।