फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   venus , amit shah,cheque bounce

वीनस के मालिक की शाह से करेंगे शिकायत

Fri, 24 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 24 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
venus , amit shah,cheque bounce
चीनी मिल
 वीनस शुगर मिल मझावली की तरफ से दिए गए चेक बाउंस का मामला अब भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय तक पहुंचता नजर आ रहा है। मिल को गन्ना बेचकर भुगतान के लिए भटक रहे किसान अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दरवाजा खटखटाएंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को किसान दिल्ली में भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक/पूर्व विधायक वीएम सिंह से मिले। यहां बाउंस चेक दिखाते हुए भुगतान दिलाने में सहयोग मांगा। इस पर सिंह ने किसानों से चेक मंगवाए और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिकायत करने का भरोसा दिलाया। बताया कि, शाह के मेरठ आने पर चेक उन्हें दिखाएंगे। यहां समस्या का समाधान  नहीं हुआ तो न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन


 वीनस शुगर मिल मझावली से जुड़े करीब पांच हजार किसानों का मिल पर करीब पचास करोड़ रुपया बकाया है। इसको लेकर हाईकोर्ट के भुगतान करने संबंधी आदेश के क्रम में वर्ष 2011 में जो चेक किसानों को जारी किए गए, वह बाउंस हो गए। तब से किसान चेक लेकर इधर उधर भटक रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इनकी समस्या का समाधान अफसर भी नहीं करा रहे हैं। इससे आजिज आकर अब किसानों ने इस पर राजनीतिक दबाव बनाने का भी मन बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर राकेश राघव, प्रवेश वर्मा, प्रधान ओमपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, मुक्ताली सिंह, ओमपाल सिंह आदि किसान दिल्ली में भारतीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह से मिले। उन्हें बाउंस चेक दिखाते हुए भुगतान कराने में सहयोग मांगा। 

चूंकि, वीनस शुगर मिल मझावली के मालिक मदनपाल और इनके बेटे अतुल सिंह हैं और हाल ही में अतुल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इधर, 30 जून को अमित शाह मेरठ में इनके ही स्कूल(डीपीएस) में शामिल होने आ रहे हैं। इसलिए किसानों ने शाह से शिकायत करने की ठानी है।


 इस संबंध में वीएम सिंह ने किसानों से चेक लेकर आने को कहा है, ताकि यह चेक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखे जा सकें।  वहीं वीएम सिंह ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर भी किसानों का बकाया भुगतान कराने का आग्रह किया है। वहीं कहा कि, पहले बाउंस चेकों को भाजपा अध्यक्ष के सामने रखेंगे और तब भी किसानों को न्याय नहीं मिलता तो न्यायालय में उनकी लड़ाई लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed