फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   vehical drive in limit speed

स्पीड से चलाएंगे वाहन तो इंटरसेप्टर वाहन की तीसरी आंख कराएगी चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
vehical drive in limit speed
संभल। परिवहन विभाग ने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य मार्गों पर यदि कोई वाहन तेज गति से चलता मिला तो चालान हो जाएगा। इसकी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से वाहन स्वामी को भेज दी जाएगी और चालान घर पहुंचेगा। इस कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग इंटरसेप्टर वाहन में लगा कैमरा की मदद ले रहा है। यह वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह वाहन जिलेभर में कहीं भी मुख्य मार्ग किनारे खड़ा मिल सकता है। यदि तेज गति से कोई वाहन गुजरता है तो उस वाहन की गति इस इंटरसेप्टर वाहन के कैमरे में स्कैन के बाद कैद हो जाएगी। पीटीओ मोहम्मद आबदीन अहमद ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहन महीने में दो दिन के लिए आता है। बीते बुधवार और गुरुवार को तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए गए। तेज रफ्तार वाहन मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर मिले थे। इस मार्ग की निर्धारित गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है। जबकि चालान किए गए वाहन काफी तेज थे। एक लग्जरी कार 111 की रफ्तार पर स्कैन की गई। ऐसे ही तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए गए। इस चालान की धनराशि दो हजार रुपये है। पीटीओ ने बताया कि इंटरसेप्टर गाड़ी 300 मीटर दूरी तक के वाहनों को स्कैन कर लेती है। और उनकी गति को पकड़ लेती है। जो वाहन निर्धारित गति से ज्यादा दौड़ रहे होते हैं। उनका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed