फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   vdo suspension on negligence in development work

विकास कार्यों में लापरवाही पर वीडीओ निलंबित

Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 27 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
vdo suspension on negligence in development work
investigation

विज्ञापन
विकास कार्यों में लापरवाही पर रजपुरा के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया गया है। इसके अलावा वीडीओ पर वरिष्ठ अधिकारियों से अशोभनीय व्यवहार का भी आरोप है। 
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि बीती 23 अप्रैल 2018 को विकासखंड के गांव फैजपुर में सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का प्रस्ताव तय था।

बावजूद इसके ग्राम पंचायत अधिकारी राजवीर सिंह प्रस्ताव की प्रक्रिया में देरी से पहुंचे, जबकि नोडल अधिकारी/जिला भूमि संरक्षण अधिकारी तथा दूसरे अधिकारी समय से पहुंच गए थे। इससे पहले नोडल अधिकारी समेत दूसरे अधिकारियों के बार-बार फोन करने पर भी टालते रहे।
विज्ञापन


जानकारी लेने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अशोभनीय व्यवहार भी किया। बीडीओ की ओर से दिए गए पूरे मामले के पत्र के आधार पर तथा स्वच्छ भारत मिशन समेत दूसरी योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत अधिकारी बहजोई विकासखंड कार्यालय से संबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रकरण की जांच के लिए विकासखंड संभल के सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयकरण को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed